उत्तराखंडः होटल में कर्नल के साथ मिली पत्नी, पति पुलिस लेकर पहुंचा

उत्तराखंडः होटल में कर्नल के साथ मिली पत्नी, पति पुलिस लेकर पहुंचा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

इन दिनों उत्तराखंड में प्रेमी-प्रेमिकाओं के किस्से सुनने को खूब मिल रहे है। अब मामला देहरादून का है। जहां एक युवक पुलिस के पास पहुंचा और बोला साहब मेरी पत्नी कर्नल के साथ होटल के कमरे में है। आप चलिए। सूचना के बाद पुलिस युवक को लेकर होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी कर्नल के साथ मौजूद थी। जिसके बाद दंपति और कर्नल को थाने लाया गया। थाने में कर्नल के परिजनों को बुलाया गया और तब जाकर मामला सुलझा। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को घर ले गया। जानकारी देते हुए नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी

कि उनकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। ऐसे में पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा। लेकिन कारोबारी बोला साहब कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। जिसके बाद पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी। वहां हंगामे के आसार देख पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। जब कर्नल से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया था।

लेकिन पति ने इस बात पर सवाल उठाये। पति का आरोप था कि कर्नल उसकी पत्नी से कई बार अलग-अलग होटलों में मिला है। पुलिस ने किसी तरह से मामला को सुलझाया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये।