जी-20 समिट की तैयारियां पूरी, आज पंतनगर पहुंचेंगे विदेशी मेहमान

जी-20 समिट की तैयारियां पूरी, आज पंतनगर पहुंचेंगे विदेशी मेहमान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ऐजाज हुसैन

स्थान -पंतनगर

उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट आज मंगलवार से शुरू हो जाएगी। समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन ने उनकी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।सूत्रों के अनुसार 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान रामनगर जी-20 समिट में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। 28 मार्च शाम चार बजे तक विदेशी डेलीगेट रामनगर पहुंचेंगे।

विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है।इसी बीच सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर ढिकुली तक विदेशी मेहमानों के आगमन का रिहर्सल प्रशासन की ओर से किया गया।जी-20 समिट में शामिल होने के लिए 20 देशों के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां प्रशासन द्वारा विदेशी डेलीगेट के स्वागत की विशेष तैयारियां की गयीं हैं। एयरपोर्ट पर अल्प विराम के पश्चात कड़ी सुरक्षा के बीच छोटी लग्जरी बसों में विदेशी मेहमानों को रूद्रपुर के रेडिशन ब्लू होटल ले जाया जायेगा

, जहां से लंच के बाद विदेशी मेहमानों का काफिला रामनगर को रवाना होगा।वहीं शासन के नोडल अधिकारी और सूचना सचिव डॉ० पंकज पांडेय सोमवार को पंतनगर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।