
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -किच्छा

कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे यूपी के बदमाशों को कोतवाली पुलिस की टीम ने उत्तराखंड यूपी के बॉर्डर पर अवैध हथियारों एवं कारतूस के साथ दबोच लिया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।


पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ यूपी तथा उत्तराखंड में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी- उत्तराखंड की सीमा पर स्थित ग्राम सैंजना मार्ग होते हुए दो संदिग्ध युवक क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस की टीम हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

चेकिंग के दौरान यूपी से उत्तराखंड में आ रहे बाइक सवार 2 लोगों को पुलिस ने जब ग्राम सैंजना मोड़ पर रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया


