
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी 27 मार्च। भाजपा ने कहा कि आपातकाल और 91 बार प्रदेशों में राष्ट्रपति शासन लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान और लोकतंत्र बचाओ का ढोंग कर रही हैं।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने सवाल किया कि न्याययिक व संवैधानिक निर्णयों का विरोध और ओबीसी समाज के अपमान के बावजूद संवैधानिक हक लेने के लिए सड़कों पर उतरकर कांग्रेस किस तरह संविधान को बचाना चाहती हैं ?


प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस द्वारा आज से शुरू किए संविधान बचाओ आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्य यह है कि कांग्रेस को संवैधानिक मर्यादा को लेकर कोई टिप्पणी करने का नैतिक हक नहीं है । पहले भी यह कारनामा करने वाली कांग्रेस 1975 में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या का सबसे बड़ा कुकृत्य कर चुकी है। इसे लेकर यही राहुल गांधी 2 साल पहले सार्वजनिक रूप से गलती मान चुके हैं ।

वह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने आजाद भारत के प्रथम चुनाव परिणामों के 4 महीने के अंदर ही पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा जनमत का अपमान किया और उसके बाद रिकॉर्ड 91 बार विभिन्


