
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अतुल तिवारी

स्थान -काशीपुर

सोमवार यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित पार्टी के सदस्यता ग्रहण समारोह में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूदगी और भाजपा नेता दीपक बाली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल किया गया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट का सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने पार्टी में शामिल सभी लोगोंका हृदय से आभार व्यक्त किया और उनका माल्यार्पण कर पार्टी में शामिल किया।


महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में सबका विकास सबका साथ देखकर कई लोग जुड़ रहे है। जिनका हम स्वागत करते है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ सभी लोगों को सम्मान किया जाता है। आने वाले समय में जो लोग भी भाजपा से जुड़ेगे उनका स्वागत किया जाएगा। जी-20 को लेकर कहा कि विदेशी मेहमानों को भाजपा कार्यकर्ता पूरे दिल से जगह-जगह स्वागत करेगा। वह हमारी उत्तराखंड की संस्कृति के साथ यहां के आदर सम्मान को भी देखेगे।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी सदस्यता कांग्रेसियों ने खत्म की है। कांग्रेस को संयम रख न्यायप्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए


