हल्द्वानी: जीतपुर नेगी में सड़क पर फिसला स्कूटी सवार, दांत टूटे

हल्द्वानी: जीतपुर नेगी में सड़क पर फिसला स्कूटी सवार, दांत टूटे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

सड़क हादसो की लगातार खबरें आती रहती है। आज सुबह रामपुर रोड जीतपुर नेगी में एक स्कूटी सवार सड़क पर फिसल गया। इस दौरान उसके दांत टूट गए जबकि पीछे बैठे युवक के कपड़े फट गए और उसके पैरों में चोट आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। पास ही मेडिकल पर ले जाकर मरहम पट्टी कराई।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी में सुबह एक स्कूटी सवार किसी परिचित से मिलने आया था। जैसे ही वह एक गली में घुसा तो सड़क नहीं होने के चले कच्चे रास्ते में पत्थरों पर उसकी स्कूटी रपट गई। हादसे पर दोनों जमीन पर गिर पड़े। स्कूटी चला रहे युवक के आगे के दांत टूट गए और मुंह छिल गया जबकि पीछे बैठे युवक के पैसे में चोट आई और उसके कपड़े फट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया

और पास एक मेडिकल स्टोर पर लेकर उनकी मरहम पट्टी करवाई। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में गली पानी से भर जा रही है। वही पत्थर होने से आए दिन वाहन सवार रपट रहे है।