
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -सुधीर चावला

स्थान -रोशनाबाद

समाज कल्याण विभाग में एक अप्रैल से ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे। विभाग में पेंशन और अनुदान की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को अब ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आईटी सेल समाज कल्याण के अपर निदेशक ने समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया


है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, परित्यक्ता पेंशन, बोना, शादी अनुदान, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान के आवेदक को खुद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि विभागीय पेंशन पोर्टल ssp.uk.gov.in (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) सहायक समाज कल्याण

अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर से ऑफलाइन आवेदनों की प्रविष्टि के जाने की सुविधा नहीं रहेगी। एक अप्रैल से इन योजनाओं में आवेदकों को सीधे ऑनलाइन पंजीकरण कराने होंगे


