
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुआ

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने से पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में काँग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव व नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की संसद में लोकसभा सांसद रहते राहुल गांधी ने निडर होकर जनता के मुद्दे संसद में उठाते रहते हैं


जिसको लेकर भाजपा की केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर षडयंत्र के तहत उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया है। भाजपा के शीर्ष नेता राहुत गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं जिसके चलते उनके खिलाफ यह षड़यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि देश एक तरह से तानाशाह लोगों के हाथ की कठपुतली बनते जा रहा है और जल्द देश की जनता को इस बात का एहसास भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है ऐसे में पूरी तरह से देश मे मनमाने तरीके से तानाशाही की जा रही है

। हमे संविधान पर पूरा भरोसा है माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला पहुंचा है जहाँ से काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को न्याय जरूर मिलेगा ।


