जानिये आज का अपना राशिफल क्या कहते है आपके तारे क्या करना चाहिए क्या नहीं

जानिये आज का अपना राशिफल क्या कहते है आपके तारे क्या करना चाहिए क्या नहीं

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान- हल्द्वानी

मेष

राशि के जातक दुबले और शक्तिशाली शरीर वाले होते हैं, मध्यम रचनाः न बहुत लंबे और न ही मोटे, व्यापक चेहरा और गर्दन और गेहुंआ रंग पाते हैं। शारारिक संरचना मजबूत होती है |मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल ग्रह जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। मेष राशि में जन्म लेने वाला जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होता है। आप सामान्यत: ऊर्जा और अति उत्साह से भरे रहते हैं, आप स्वभाव से अच्छे हैं और आप अधिकतर आत्मकेंद्रित रहते हैं। कार्यों को योजनापूर्वक करने की योग्यता रखते हैं।

वृषभ 

राशि वालों का व्यक्तित्व बहुत आर्कषक होता है। इनके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित भी रहते हैं। वृषभ राशि के लोगों का शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, जिसके कारण ये दिखने में सुंदर लगते हैं। वृषभ राशिवालों का स्वामी शुक्र है, इसलिए इनका मन रचनात्मक और कलात्मक कामों में अधिक लगता है। अपने साथ-साथ ये दूसरों के कला का भी बहुत सम्मान करते हैं। इस राशि के लोग बहुत स्वभिमानी प्रकृति के होते हैं। आपका स्वाभिमान आपके व्यक्तित्व से जुड़ा है। स्वाभिमान की स्वच्छंदता और शीतलता आपकी नजर में साफ देखी जा सकती है। आपके व्यक्तित्व में एक ठहराव है जो लोगों में आपके प्रति विश्वास पैदा करता है

मिथुन

 राशि के लोगों का स्वभाव हमेशा हर्षित रहना और दूसरों को प्रफुल्लित करने वाला होता है। साथ ही आपके पास विचार-मंथन और दूसरों से जल्दी घुलने-मिलने की कला होती है। आप मोहक व्यक्तित्व वाले, सुंदर, सक्रिय, विचारशील और साहसी हैं। आपके पास एक अच्छी याददाश्त और कुछ नया सीखने की मजबूत इच्छाशक्ति होती है। आप एक कुशल वार्ताकार हैं, और आपके आलोचक अक्सर आपके दावों से भ्रमित होते हैं। आपके वास्तविक इरादे हमेशा दूसरों के लिए एक रहस्य होते हैं, और आप कई बार खुद को शिखर पर पहुंचा सकते हैं

कर्क

राशि के जातक स्वभाव से दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। यह लोग बहुत भावकु और कल्पनाशील होते हैं। इनके अंदर भाषा और संवाद कौशल के खास गुण होता है। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है लेकिन यह लोग स्वभाव से काफी चंचल होते हैं। कुछ मामलों में इनमें आध्यात्मिक गुण भी होते हैं। इनकी यादाश्त काफी तेज होती है। यह स्वभाव से बेहद सरल, संवेदनशील और दयालु होते हैं

सिंह

राशि के व्यक्तियों के व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इनका व्यक्तित्व इनकी राशि के प्रतीक चिंह शेर के समान होता है। आपके राशि स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के लोगों के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। यह लोग निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं । यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। यह लोग बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं और अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं। स्वभाव से यह लोग बहुत ईमानदार होते हैं। 

कन्या

राशि को सभी राशियों में सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करनेवाली राशि माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस राशि का प्रतिनिधित्व एक कन्या करती है। इस राशि के जातकों की खूबी है कि ये हर काम को खूबसूरती से पूरा करते हैं। इस राशि का जातक महिला हो या पुरुष, किसी बात को ये मन में दबकर रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। स्वच्छता के अति आग्रही और हर कार्य को व्यवस्थापूर्ण करना इनकी विशेषता होती है।

तुला

राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। यह जीवन में संतुलन को दर्शाता है तुला वाले जातक की सबसे महान खूबी यह होती है कि ये लोग किसी भी समस्या का हल तर्कसंगत और सरल तरीके से शीघ्र ही निकाल लेते हैं। इस गुण की वजह से ये जातक जब भी किसी चर्चा में शामिल होते हैं तो अपने ज्ञान की वजह से हर सवाल का जबाब देते हैं। लोगों की वाह-वाही ले जाते हैं। तुला वाले जातक खुले विचारों वाले, पर दूसरों की बातों में आने वाला, रचनात्मक, भावुक और ऊर्जावान होते हैं।

वृश्चिक

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण से वृश्चिक राशि के जातकों के मुख पर तेज होता है। ये लोग थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं।इनके अंदर साहस की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा खोजबीन करने वाला होता है। हर बात की तह तक जाना इनका स्वभाव होता है। वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से जिद्दी और तुरंत गुस्सा करने वाले होते हैं। यह  भरोसेमंद दोस्त और वफादार जीवनसाथी साबित होते हैं। वृश्चिक राशि वाले पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना काम करते हैं

धनु

 राशि के जातक विचारों से बहुत आजाद होते हैं। बुद्धिमान लोगों के प्रति यह लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक दिल से साफ और विश्वास योग्य होते हैं। कार्यक्षेत्र में यह लोग अच्छे अध्यापक और दार्शनिक साबित होते हैं। धनु राशि के जातक भविष्य को आशावादी नजरिए से देखते हैं। आपकी आंखे चमकदार होती हैं और आप सामान्य रूप से प्रसन्न रहते हैं। धनु राशि के लोग बहुत अच्छे और हंसमुख स्वभाव के होते हैं। यह लोग अपने प्रभावी, असाधारण और आध्यात्मिक प्रवृति से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। महत्वाकांक्षी और दूसरों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। यह पूरे उत्साह और साहस के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं

मकर

 राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो न्याय के देवता हैं और इनको पाप ग्रह माना जाता है। मकर राशि के व्यक्ति काफी मेहनत, समर्पित और अनुशासनशील होते हैं। ये काफी निडर होते हैं और अच्छे कार्य कुशल माने जाते हैं क्योंकि हर चीज को मैनेज करना इनको आता है। यह बेहद महत्वकांक्षी होते हैं और जिसी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में कड़ी मेहनत से शीर्ष तक पहुंचते हैं। यह वक्त के काफी पांबद होते हैं और जिम्मेदार लोगों में इनका नाम शुमार होता है। कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर किसी की जिम्मेदारी को अच्छे से जानते हैं

कुंभ

 राशि के व्यक्ति को कभी भी भेड़चाल में चलना पसंद नहीं होता और न ही इनकी आदत होती है। इनको अपने काम में दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इस राशि का नकारात्मक पक्ष केवल यही है कि इनको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन समूह में एक अच्छे लीडर बनकर उभरते हैं। ये अपनी भावनाओं को जल्दी किसी के सामने साझा नहीं करते। इनको जो चीज अच्छी और उचित लगती है, उसके लिए यह अंतिम क्षण तक लड़ना पसंद करते हैं। यह बहुत दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं और मार्गदर्शक होते हैं।

मीन

 एक द्विस्वभाव राशि है। मीन राशि वाले जातक अक्सर अस्थिर चित्तवृत्ति वाले होते हैं। इस राशि के जातकों का स्वभाव कल्पनाशील होता है। मानवता के धनी होते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण बुद्धिमान व विवेकवान होते हैं। कार्य को बड़े ही सोच-विचार करने के उपरांत करते हैं। हर कार्य को श्रेष्ठतर रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से अक्सर अपने निर्णयों में परिवर्तन करते रहते हैं। नैतिक रूप से संपन्न होने के कारण उच्च नैतिकता वाले होते हैं