
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

रविवार को चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने का विरोध जताते हुए तथा भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए चंपावत मे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया पूर्व कांग्रेसी विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर इस प्रकार के कदम उठा रही है


भाजपा ने साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करी है पार्टी भाजपा की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी तथा अदालत के इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने कहा भाजपा की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बुरी तरह घबरा चुकी है इस कारण इस प्रकार के फैसले ले रही है उन्होंने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की इन करतूतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी खर्कवाल ने कहा कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक लेकर जाएगी और भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करेगी

सत्याग्रह में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बडोला, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडे ,एडवोकेट श्याम कार्की, क प्रताप महराना, जगत सिंह महर ,विपिन जोशी भुवन चौबे ,गोलू गंगोला, करन सिंह, चिराग फर्त्याल ,सूरज मिश्रा मनीष महर ,संदीप रावत ,प्रमोद बड़ेला ,मुकेश महर ,अंकित भट्ट आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे


