राजधानी में यहां बनेगा नया विधानसभा भवन, अधिसूचना जारी

राजधानी में यहां बनेगा नया विधानसभा भवन, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – देहरादून

राजधानी देहरादून में रायपुर में नया विधानसभा भवन बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। ये रोक अगले आदेश तक लगाई गई है। शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी हैरायपुर में बनेगा नया विधानसभा भवनराजधानी देहरादून में रायपुर में नया विधानसभा भवन बनने जा रहा है। सरकार ने नया विधानसभा भवन, सरकारी दफ्तर समेत नई टाउनशिप बनाने के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। ये रोक अगले आदेश तक लगाई गई है।

अधिसूचना हुई जारीरायपुर में नया विधानसभा भवन विधानसभा भवन, सरकारी दफ्तर समेत नई टाउनशिप बनाने के लिए रायपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में नए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।शासन के आदेशों के मुताबिक रायपुर से थानो रोड तक, दक्षिण में मुख्य हरिद्वार रोड तक और पूरब में दूनघाटी महायोजना के भोपाल पानी, बड़ासी ग्रांट एवं काली माटी गांव की सीमा तक के क्षेत्र को शामिल कर फ्रीज जोन घोषित किया गया है। इस पूरे क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर पूरी तरह रोक रहेगी।सरकार कर रही इस योजना पर काम सरकार विधानसभा सचिवालय सहित तमाम दफ्तरों को रायपुर में बनाने की योजना पर काम कर रही है।

इसके लिए सरकार इसके लिए मास्टर प्लॉन बनाने जा रही है। जब तक मास्टर प्लान अस्तित्व में नहीं आता है तब तक इस सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए शासन की ओर से भराड़ीसैंण में मंत्रिमंडल के फैसले के बाद से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।