हल्द्वानी: आईफोन के चक्कर में फंस गए पंडित जी, olx पर ठगों ने ऐसे लगा दिया चूना

हल्द्वानी: आईफोन के चक्कर में फंस गए पंडित जी, olx पर ठगों ने ऐसे लगा दिया चूना

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani News: साइबर क्राइम के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अब ताजा प्रकरण हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक युवक आज सुबह कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन वेबसाइट पर आईफोन का ऐड देखा, जिसके बाद उसने फोन का आर्डर कर दिया, लेकिन जब फोन घर पर पहुंचा तो वह आईफोन न होकर केवल डमी पीस था जो साधारण रूप से चल रहा है। इसके बाद युवक को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ आइए जानते है पूरा मामला क्या है।

हुआ यूं कि आज सुबह एक युवक कोतवाली पहुंचा। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन वेबसाइट OLX पर iPhone 12 Max Pro का ऑर्डर किया। जिसकी कीमत मात्र ₹15000 थी। उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर जब कॉल की तो वहां से एक युवती बोली कि यह उनके यहां ऑफर चल रहा है। यह थोड़े समय चले हुए मोबाइल होते हैं। जिन्हें हम ऑफर के तहत बेचते हैं। जिसके बाद युवक ने युवती की बातों में आकर मोबाइल फोन का ऑर्डर कर दिया जब एक सप्ताह बाद फोन युवक के घर पहुंचा तो आईफोन के डब्बे में केवल डमी फोन निकला जो साधारण था जिसके बाद युवक को अपनी ठगी का अहसास है। इसके बाद युवक ने उस युवती के मोबाइल नंबर पर कॉल किया लेकिन युवती का मोबाइल नंबर बंद आया।थक हार कर युवक कोतवाली पहुंचा, जहां उसने अपने साथ हुई

ठगी की घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जब पुलिस ने चेक किया तो आईफोन की कीमत ₹120000 है जबकि रूपये 15000 में खरीदने पर युवक उसके जाल में फंस गया। युवक ने बताया कि वह पंडितताई का काम करता है। बड़ी मुश्किल से उसने ₹15000 एकत्र किए थे, लेकिन ठगों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया