
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रूड़की के सुनहरा में ऐतिहासिक वटवृक्ष पर आर्य समाज नंद विहार रूड़की के द्वारा वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कोतवाली गंगनहर प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्या पाल पहुँचे जिनका आयोजकों ने पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस दौरान शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह,शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन भी किया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने कहा कि शहीद दिवस के अवसर पर वह शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं और उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है

जिसको लेकर एसएसपी हरिद्वार के दिशानिर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करी और पुलिस की तरफ से हरसंभव मदद का सभी को आश्वासन दिया।


