पूर्णागिरि धाम में हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टनकपुर सरस मेले में पहुंची कैबिनेट मंत्री

पूर्णागिरि धाम में हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टनकपुर सरस मेले में पहुंची कैबिनेट मंत्री

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

पूर्णागिरि धाम में हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही टनकपुर सरस मेले में पहुंची कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने टनकपुर चिकित्सालय पहुंचकर हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना और दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ दुख संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की साथ ही दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना माँ पूर्णागिरि से की और सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मृत लोगों के परिवार जनों को 1 लाख की तथा घायालों को 50 हजार की अनुमन्य धनराशि नियमानुसार दी जाएगी,

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को निर्देश दिए और प्रशासन द्वारा हर संभव मदद देने को कहा, ज्ञात हो कि आज सुबह पूर्णागिरि धाम के ठुलीगाड़ स्थान पर एक बस की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु तथा 7 श्रद्धालु घायल हो गए बस की चपेट में आने से बद्री नारायण निवासी बहराइच, मायाराम निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश, नेत्रावती निवासी पिंडा बिल्सी बदायूं, अमरावती निवासी बदायूं एवं राम देवी निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश की मृत्यु हो गई, वहीं दुर्घटना में 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

जिला प्रशासन द्वारा शवों एवं घायलों को उनके मूल स्थान तक पहुंचाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कर भेजा जा रहा है वहीं मरीजों का हाल जानने मौके पर पहुंची मंत्री रेखा आर्य ने भी घटना पर दुख प्रकट करते हुए खेद जताया।