
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमन कुमार से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा अभद्रता करने के मामले को लेकर विधायक राजकुमार पोरी ने जताई नाराजगी कहा की छात्रसंघ पदाधिकारी किसी भी दल या पार्टी से संबंध क्यों ना रखता हो उसके कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति के प्रति जनसेवक का व्यवहार हमेशा अनुकूल होना चाहिए।


कहा की यदि अधिशासी अभियंता द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की गई है तो इसको लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। विधायक पोरी ने कहा की मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने मामले में अधिशासी अभियंता द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों की वार्षिक समारोह कार्यक्रम के निमंत्रण की बात सुने बिना उनके साथ अभद्रता किए जाने पर नाराजगी जताई।

कहा की छात्र संघ के पदाधिकारी के साथ बात सुने बिना अभद्रता करना गलत बात है। कहा कि इस मामले को लेकर वे जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। यदि अधिकारी दोषी है तो उस पर कार्यवाही भी होनी चाहिए


