
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -वाचस्पति रयाल

स्थान -नरेन्द्रनगर

जी-20 को ध्यान में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय पोखरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय शिविर क्षेत्र में चलाया जा रहा है,जी-20 को लेकर छात्र-छात्राएं भी उत्साहित हैं,जी-20 के बारे में बताते पर वे काफी रूचि भी ले रहे हैं,
महाविद्यालय की प्राचार्य डा० शशि बाला वर्मा के निर्देश पर आयोजित


यह शिविर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा० राम भरोसा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है,स्वयं सेवियों को देश व खास कर टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर क्षेत्र में मई व जून में होने वाले जी-20 सम्मेलन को फोकस करते हुए,निबंध,पोस्टर,पर्यावरण,जलवायु व सांस्कृतिक आदि विषयों पर शिविर के दौरान प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं,शिविर के समापन दिवस 25 मार्च को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

जायेगा,शिविर के दौरान मंदिर परिसरों,पैदल रास्तों की साफ-सफाई सहित झाड़ियों को भी साफ किया गया,
स्वयं सेवियों द्वारा गाँवों के ग्रामीणों को भी नशामुक्ति, साफ-सफाई,पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है।


