बेलडा ग्राम में किसान के खेत में 11 हजार की बिजली लाइन का तार टूट कर गिरा,चपेट में आने से चार बेजुबान कुत्तों की झुलसकर हुई मौत

बेलडा ग्राम में किसान के खेत में 11 हजार की बिजली लाइन का तार टूट कर गिरा,चपेट में आने से चार बेजुबान कुत्तों की झुलसकर हुई मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

आपको बता दें कि रुड़की के ब्रह्मपुर सब स्टेशन के ग्राम बेल्डा में किसान के खेत में अचानक 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूट कर नीचे गिर गया। वहीं तार की चपेट में आने में चार बेजुबान कुत्तों की झुलसकर मौत गई। यह विद्युत लाइन ब्रह्मपुर सब स्टेशन से बेल्डा गांव के किसानों के टयूबवेल से होती हुई रहमतपुर गांव में जा रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस विद्युत लाइन के तार काफी पुराने हैं और इस लाइन पर लोड ज्यादा होने की वजह से तार टूट गया

और नीचे खेत में 4 कुत्तों के ऊपर जा गिरा जिससे कि चारों बेजुबान जानवरों की मौत हो गई। वहीं किसान द्वारा इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई जिस पर अधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति को बन्द कराते हुए टूटे हुए तार की मरम्मत कराई। हालांकि किसान का यह भी कहना है कि यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और खेतों के ऊपर से गुजर रही है जिसके नीचे गन्ना और गेहूं की फसल खड़ी हुई थी। अगर इस तार की चपेट में फसल आ जाती तो बहुत भारी नुकसान हो सकता था और इसमें किसी की जान भी जा सकती थी

क्योंकि हमेशा कोई ना कोई किसान खेत में काम करता रहता है। गनीमत यह रही कि बारिश होने के कारण कोई भी खेत पर मौजूद नहीं था इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया।