
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

भले ही राज्य सरकार शिक्षा के बड़े बड़े दाबे साबित करें लेकिन इसकी बानगी कुछ ओर ही नजर आ रही है लालकुआँ शहर के नगर पंचायत वार्ड नम्बर 7 में स्थित सबसे पुराना स्कूल आज दम तोड़ता दिखाई दे रहा है हम बात कर रहे हैं राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे लालकुआँ के जर्जर भवनों में तालाब बन चुके स्कूल में परीक्षा देने को मजबूर हैं सैकड़ो छात्र-छात्राएं पूर्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे की द्वितीय शाखा स्कूल को जर्जर हालत के चलते बन्द कर दिया गया है


वही अब रेलवे प्राथमिक विद्यालय की दूसरी शाखा में उससे भी बुरे हाल है ।गौरतलब है कि लालकुआँ में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे पूरी तरह से जलमग्न हो गया है जिससे तालाब बन चुके विद्यालय की कक्षाओं में वार्षिक परीक्षा चल रही है विद्यालय में वर्तमान में 179 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं स्कूल में 1 प्रधानाचार्या, 5 शिक्षिकाएं, 3 भोजनमाताएं तो तैनात हैं लेकिन छात्रों के लिये मात्र 2 ही कमरे मौजूद हैं प्रदेश के तत्कालीन शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट के प्रयासों से टीनशेड भी बनाया गया था

वो भी वर्तमान में पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शिक्षा के बड़े बड़े दाबे खोखले साबित होते दिखाई दे रहे हैं


