फसलों को हुआ भारी नुकसान

फसलों को हुआ भारी नुकसान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -रिजवान अली

स्थान -गदरपुर

उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ किसानों के गेहूं की फसल में भारी नुकसान होने से किसान किसान परेशान नजर आए वही प्रशासन से मुआवजे की मांग। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हम लोग मांग करते हैं कि किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए

और बीमा के अंतर्गत आने वाली फसलों का सही आकलन किया जाए बीमा कंपनी अपने हिसाब से कार्य करती हैं जो कि पूरी तरह गलत होता है पटवारियों को फसल के हुए नुकसान का आकलन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाए।वही ग्राम प्रधान मुकेश राणा ने कहां की उधम सिंह नगर तराई क्षेत्र होने के कारण यहां खेती भारी मात्रा में की जाती है और यहां के लोग 70 प्रतिशत किसान है

पर 2 दिन से हो रही वर्षा के कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है जिससे उनकी आजीविका पर असर हुआ है वहीं सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।