
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में फिडे रेटेड ओपन अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश विदेश के करीब 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड राज्य शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय धीरज सिंह रघुवंशी की स्मृति में आगामी 13 मई से 18 मई तक इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कॉमनवेल्थ चेस एसोसिएशन एवं फीडे एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन भरत सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।


किच्छा में मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मालदीप सहित देश विदेश के सभी वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और भारत के ग्रैंड मास्टर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे । आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजई होने वाले खिलाड़ियों को 11 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में शतरंज प्रतियोगिता को बढ़ावा देने में धीरज रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है तथा जल्द ही उनकी स्मृति में एक शतरंज एकेडमी की स्थापना भी किच्छा में की जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय चड्डा, महासचिव संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर सीमा रघुवंशी ने भी प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी


