ग्राहक बनकर पहुंचे उपजिलाधिकारी को शराब माफियाओं ने ओवररेट पर दी शराब

ग्राहक बनकर पहुंचे उपजिलाधिकारी को शराब माफियाओं ने ओवररेट पर दी शराब

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान – डोईवाला

डोईवाला के भानियावाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थी। जिसके बाद डोईवाला उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ग्राहक बनकर अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे, जहां उ/न्होंने ब्लेंडर प्राइड की शराब की बोतल खरीदी तो सेल्समैन मौसम मित्तल ने प्रिंट रेट से अधिक दर पर शराब की बोतल उप जिलाधिकारी को दी। ओवर रेटिंग पकड़े जाने के बाद उप जिलाधिकारी ने अपना परिचय दिया दो दुकान में हड़कंप मच गया।

उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही कोतवाली पुलिस को बुलवाकर दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में रेट लिस्ट को सही जगह पर ना लगाए जाने, बिलिंग मशीन का प्रयोग ना होने, सीसीटीवी बन्द होना, जैसी खामियां सामने आई। जिसके बाद उपजिलाधिकारी डोईवाला ने संबंधित दुकान पर कार्यवाई करते हुवे जिलाधिकारी देहरादून को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी।

वहीं सूत्रों की माने तो पिछले कई सालों से इस ठेके पर शराब की ओवर रेटिंग का धंधा चल रहा था, ओर ठेके संचालक के परिजन आबकारी विभाग में होने की वजह से आबकारी विभाग की तरफ से कोई कार्यवाही नही की जा रही थी।