दुबई से नेपाल के रास्ते भारत ला रहे 100 ग्राम सोना के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दुबई से नेपाल के रास्ते भारत ला रहे 100 ग्राम सोना के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा से लगी भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी और झनकईया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेपाल के रास्ते भारत तस्करी कर सोना ला रहे एक युवक को किया गिरफ्तार। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम टेकचंद है, वह खटीमा के झनकईया क्षेत्र का निवासी है। वह दुबई से 100 ग्राम सोना खरीद कर नेपाल के रास्ते ला रहा था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोने के तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है साथ ही पुलिस द्वारा कस्टम विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
वही खटीमा सीओ वीर सिंह ने मीडिया को बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर पर गश्त के दौरान झनकईया थाना पुलिस और एसएसबी ने नेपाल से आ रहे एक युवक टेकचंद की तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम सोना बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया

कि उसने यह सोना दुबई से खरीदा है और वह दुबई से नेपाल के रास्ते अपने घर खटीमा के झनकईया में जा रहा है।
झनकईया पुलिस द्वारा टेकचंद को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है साथ ही कस्टम विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।