
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में लगातार शराब पकड़ी जा रही है। पिछले दिनों पुलिस भी भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है। साथ ही सुभाष नगर से शराब पकड़ी गई थी। अब देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को शराब के गोदाम की सूचना मिली तो पुलिस टीम के साथ सुभाष नगर पहुंची। जहां चेकिंग में पुलिस को दो घरों के कमरों से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की है। जैसे ही पुलिस के पहुंचने की खबर शराब तस्कर को लगी तो वह कमरा बंद कर वहां से फरार हो गया।


मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने दोनों कमरों को खुलवाया। इन कमरों में शराब को स्टॉक कर होम डिलीवरी की जाती थी। मौके से सिटी मजिस्ट्रेट ने कमरे से टैक्सी स्टैंड पार्किंग की कई बुकें भी बरामद की है। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। जिसकी जांच की जा रही है बताया जा रहा है कि सुभाष नगर के इस घर में लंबे समय से अवैध शराब का खेल चल रहा था। हैरानी की बात यह है

कि घर के जिन कमरों से शराब मिली वह दोनों कमरे किराये पर लगे है। फिलहाल पुलिस यह शराब किसकी है जांच में जुटी है


