
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चंपावत

विजुअल: 16 मार्च गुरुवार से चंपावत जिले में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी जोश नजर आया परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करी गई है वही परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट की हिंदी का पेपर था


पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहे इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं ने बताया कि कोबिड के कारण वे हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए यह उनका पहला बोर्ड है बोर्ड परीक्षा को लेकर मन में थोड़ा डर भी है लेकिन उन्होंने काफी मेहनत करि है छात्र-छात्राओं ने कहा हिंदी का पेपर काफी अच्छा आया था वहीं हिंदी का पेपर अच्छा होने से छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए वही जीआईसी लोहाघाट के परीक्षा प्रभारी श्याम दत्त चौबे ने बताया आज 10:00 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाया जा रहा है

प्रशासन के द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने के साथ-साथ पीएससी व ग्राम प्रहरीयों को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किया गया है परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाएगा


