लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड रूम में 4 दिन से लटके ताले मरीज परेशान

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से अल्ट्रासाउंड रूम में 4 दिन से लटके ताले मरीज परेशान

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसका खामियाजा दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है अब उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड रूम में ताले लटके पड़े है जिस कारण दूरदराज क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज काफी परेशान है जिन्हें अल्ट्रासाउंड कराए बगैर वापस घरों को लौटना पड़ रहा है

या 12 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय चंपावत या प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है जिस कारण लोगों पर काफी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है जिस कारण जनता में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने की मांग करि है लोगों ने कहा लोहाघाट अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है पर सुध लेने वाला कोई नहीं है ना हीं अस्पताल में चिकित्सक मौजूद है वही चिकित्सा अधीक्षक डॉ जुनेद कमर ने कहा अल्ट्रासाउंड मशीन के ग्रुव खराब हो चुके हैं जिसके लिए बाहर से तकनीशियन बुलाया जा रहे हैं जिसके बाद ही मशीन को ठीक किया जा सकेगा डॉक्टर कमर ने कहा मशीन ठीक कराने में एक से डेढ़ लाख रुपए तक का खर्चा आएगा जिस की जानकारी सीएमओ चंपावत को दे दी गई है

तथा कंपनी सीएमसी का चैक लगा दिया गया है कुल मिलाकर कब तक अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक होगी और मरीजों को कब तक राहत मिलेगी कहना मुश्किल है स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्थाओं का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है सुनने वाला कोई नहीं है