उत्तराखंड में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई

उत्तराखंड में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -दिनेशपुर

आपको बता दें कि उत्तराखंड में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। वही दिनेशपुर के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है जिसमें की बच्चों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं वही इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 2,59,439 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 1,32,115, इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार (16 मार्च) से प्रदेश भर में होंगी।

16 मार्च को इंटरमीडिएट का हिंदी, कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 17 मार्च को हाईस्कूल का हिंदी का पेपर होगा। छह अप्रैल को दोनों की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। वही बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विद्यालयों में लगे सीसीटीवी की मदद लेगा। परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्ता नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के संबंध में सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने को तनावमुक्त रखें। वहीं अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न डालते हुए उन्हें सकारात्मक परिवेश देने का प्रयास करें