गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों का सदन के अंदर विरोध प्रदर्शन

गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों का सदन के अंदर विरोध प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों का सदन के अंदर विरोध प्रदर्शन के मामले को भाजपा ने राजनैतिक मुद्दा बनाकर कांग्रेस को महिला अपमान के मामले में घेरा है।।भाजपा ने आज मातृशक्ति अपमान को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है भाजपा की महिला मोर्चा पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

विरोध के क्रम में राजधानी देहरादून महानगर कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने महानगर कार्यालय में इकट्ठा होकर कांग्रेस विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लैंसडाउन चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा की उत्तराखंड विधान सभा एक मंदिर के रूप में है वहा पर प्रत्येक व्यक्ति के भाग्य का फैसला होता है वहा पर कांग्रेसी विधायकों जिस तरह का कृत्य किया है वह निंदनीय है उत्तराखंड की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष इस लिया बनाया गया था

क्योंकि यहां की हर महिला ने इस राज्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई थी लेकिन कांग्रेसी विधायको ने सदन के अंदर महिला स्पीकर का अपमान किया है।