गैरसेंण में कॉंग्रेस विधायकों द्वारा किये गए हंगामे को लेकर भाजपा ने जताया विरोध

गैरसेंण में कॉंग्रेस विधायकों द्वारा किये गए हंगामे को लेकर भाजपा ने जताया विरोध

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

गैरसेंण में कॉंग्रेस विधायकों द्वारा किये गए हंगामे को लेकर भाजपा ने जताया विरोध गैरसेंण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कोंग्रेस विधायकों द्वारा किये गए हंगामे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया। गैरसेंण विधानसभा सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहा।

जिसमें कोंग्रेस विधायकों ने सत्र में उनके प्रशनो के उत्तर न दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो, वहीं भाजपा ने इस हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की नेता आशा सेमवाल ने बताया कि जहां कॉंग्रेस महिलाओं का सम्मान करने की बात करती है, तो वहीं कल विधानसभा में कोंग्रेस विधायकों के हंगामे को महिलाओं का शोषण बताया।

ओर कहा कि कोंग्रेस विधायकों का इस तरह का रवैया पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसकी भाजपा महिला मोर्चा पूरी तरह निंदा करती है।