घर बैठे रकम कमाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

घर बैठे रकम कमाने का झांसा देकर ठगे आठ लाख पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर एक युवक से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है साथ ही पुलिस द्वारा लोगों से भी अपील की जा रही है कि इस तरह के झांसे में ना आएएसपी क्राइम रेखा यादव का कहना है की अंकित गुप्ता ‌निवासी चाकलान गुघाल रोड ने धोखाधड़ी से संबंधी तहरीर दी है

अंकित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल फोन पर 13 जनवरी और आठ फरवरी को व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया मैसेज भेज रहे शख्स ने उसे ऑनलाइन नौकरी करने का ऑफर दिया उसने कहा कि जितने भी लोग उसके माध्यम से हमारी कंपनी में निवेश करेंगे उसकी एवज में उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलेगा लालच में आकर अंकित ने पहले खूद 1500 रुपये निवेश के लिए डाला इसके एवज में कुछ दिन बाद उसके खाते में 2780 रुपये आ गए कंपनी पर विश्वास होने के बाद अंकित ने अन्य लोगों को अपने संपर्क में लेते हुए कमीशन के चक्कर में करीब आठ लाख रुपये का निवेश कराया अब निवेश कंपनी ना तो कमीशन दे रही है

और ना ही जमा कराये रकम वापस लौटा रही है वाट्सअप पर जो लिंक भेजे गए थे वो भी अब नहीं खुल रहे हैं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।