पौड़ी में बोर्ड परीक्षा शुरू नकल विहीन परीक्षा करवाने के किए गए पुख्ता इंतजाम

पौड़ी में बोर्ड परीक्षा शुरू नकल विहीन परीक्षा करवाने के किए गए पुख्ता इंतजाम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. परीक्षाएं आगामी 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी.पौड़ी जिले में बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है

. शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 17675 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे. पौड़ी सीईओ आनंद भारद्वाज की मानें तो इस बार हाईस्कूल के 8360 छात्र शामिल होंगे.

जिसमें 8272 संस्थागत और 88 व्यक्तिगत हैं. जबकि इंटरमीडिएट में 9288 के सापेक्ष 9096 संस्थागत और 219 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं.