
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

एच3 एन2 इनफ्लुएंजा वायरस देशभर में तेजी से पैर पसार रहा है। इनफ्लुएंजा के नए एच3 एन2 वेरिएंट को लेकर हरिद्वार में भी स्वास्थ्य विभाग इसके लिए सतर्क हो गया है। सीएमओ मनीष दत्त ने सभी सरकारी अस्पतालों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी बड़े सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं,


वहीं मेला अस्पताल और रुड़की के एसजीएस अस्पताल में वायरस की जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। हालाकि फिलहाल जिले में कोई भी इनफ्लुएंजा का एक्टिव केस नहीं है। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल में एक बार फिर से इस वेरिएंट के लिए अलग से छह बेड वाला वार्ड आरक्षित कर दिया है। बता दे कि मेला अस्पताल में ही जिले का सबसे बड़ा कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था।

सीएमएस डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून या दिल्ली भेजा जाएगा। साथ ही डॉक्टरों ने लोगो से कोरोना की तरह से सावधानी बरतने की अपील भी की है।


