बजट में रखा गया सभी वर्गो का ध्यान: विनीत पांडे सभी लोगों को मिलेगा लाभ

बजट में रखा गया सभी वर्गो का ध्यान: विनीत पांडे सभी लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी। गैरसैण में उत्तराखंड राज्य का बजट पेश किया गया। ,बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर भाजपा नेता विनीत पांडे ने कहा कि इस बजट से समाज के हर तबके को फायदा होगा। विधानसभा भवन में वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कुल 77,407 करोड़ रुपये का बजट विधानसभा के पटल पर रखा । श्री पांडे ने कहा इस बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

खासकर कि किसान, महिलाओ, युवाओ के लिए यह बजट लाभदायक सिद्ध होगा।कहीं ना कहीं आज के बजट में राज्य के सभी क्षेत्रों के लिए सरकार ने प्रावधान किया हुआ है। कहा कि यह बजट सशक्त उत्तराखण्ड का विकासोन्मुखी बजट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में आज प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनआकांक्षाओं को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 के लिए सर्वस्पर्शी बजट पेश किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने बजट पेश होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व धन्यवाद वक्त करने के साथ ही सभी प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है

साथ ही कहा कि यह बजट उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व आज उत्तराखंड राज्य निरन्तर विकास के नए आयाम छू रहा है।