तीन दिवसीय आयुर्वेदिक कार्यशाला

तीन दिवसीय आयुर्वेदिक कार्यशाला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार के ऋषि कुल में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति और उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से आयुर्वेद के जानकार और डॉक्टर इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आयुष मंत्री ,केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सुनील जोशी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देना है क्योंकि करोना के बाद आयुर्वेद का नाम देश विदेश में काफी आगे आ गया है और पशुओं में भी कई तरह के वायरस बीमारियां देखने को मिली और आज हमने आयुर्वेद के सफल इलाज से विजय भी पाई है वही दीनदयाल कामधेनु गौरक्षा समिति के मंत्री ने बताया कि पशुओं में स्वतः ही पर्यावरण की जानकारी होती है

क्योंकि आपने देखा होगा बहुत सारे जानवर अपनी बीमारी की जड़ी बूटी खुद ही ढूंढ लेते हैं और जब पशु मनुष्य के टच में आ जाते हैं तो वह जड़ी बूटियों से दूर हो जाते हैं इसके माध्यम से हम यह दिखाना चाहते हैं आयुर्वेद से पशुओं का इलाज संभव है