देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित

देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में बुधवार को जिला सभागार उत्तरकाशी में आयोजित  वार्तालाप क्षेत्रीय मीडिया के साथ कार्यशाला का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला में जिले के दूर-दराज से आए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के  प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में कृषि,स्वास्थ्य,जल निगम,ग्राम्य विकास एवं अभिकरण, पूर्ति विभाग,लीड बैंक,शहरी विभाग,पीएमजीएसवाई आदि विभागों ने भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी मीडिया को दी

एवं संवाद स्थापित किया गय जिलाधिकारी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए मीडिया सशक्त माध्यम है। भारत सरकार की योजनाओं को पीआईबी द्वारा दूर दराज के ग्रामीणों तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है,जो सराहनीय प्रयास है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत जिले के सुदरवर्ती गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार होने से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार होने से  आर्थिक,समाजिक क्षेत्र में सुधार हो सकेगा।कार्यशाला में सीडीओ गौरव कुमार ने मीडिया को ग्राम्य विकास,मनरेगा, एवं ग्राम्य विकास अभिकरण की योजनाओं की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वितीय वर्ष 2022-2023 में 1864 आवास स्वीकृत हुए है।

जिसकी धनराशि शीघ्र लाभार्थियों को हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया  प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद उत्तरकाशी का राज्य में प्रथम स्थान है। जहां सर्वाधिक आवास प्राप्त हुए और कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बीएडीपी योजना के बारे में भी जानकारी दी