महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास G20 एजेंडे के केंद्र में

महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास G20 एजेंडे के केंद्र में

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग का क्षमता निर्माण कार्यक्रम हुआ। मौके पर बताया कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास G20 एजेंडे के केंद्र में है। अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश में महिलाएं और विज्ञान दोनों प्रगति कर रहे हैं।कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विषय विशेषज्ञों ने कहा भारत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ और ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ जैसी पहलों के माध्यम से लगातार अच्छे परिणाम लाने का प्रयास कर रहा है। भारतीय महिलाओं ने आज एक सुरक्षित समाज में बड़ी सफलताएं हासिल करना शुरू कर दिया है, जहां पहली बार सकारात्मक लिंगानुपात 1000 से ऊपर देखा गया है और महिला मतदाताओं की भागीदारी (2019 लोकसभा चुनाव में) आजादी के बाद पहली बार पुरुषों से अधिक हुई है।
भारत ने महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त बनाने की शक्ति की सही पहचान की है। देश में आज कॉर्पोरेट, कानून, राजनीति, रक्षा, शासन, विज्ञान और अंतरिक्ष, खेल व चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने से लेकर SHG और NGO का नेतृत्व करने तक ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्टार्टअप स्किलिंग और व्यावसायिक प्रशिक्षण-आधारित नौकरियों में बड़े पैमाने पर महिलाएं शामिल हैं

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, हरियाणा आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया सहित त्रिपुरा, मेघालय, दिल्ली, उत्तराखंड, उड़ीसा, आसाम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों के महिला आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मौजूद थे।