
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रूड़की के रोडवेज बस अड्डे पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने खादय विभाग की टीम के साथ मिलकर कई दुकानों पर छापेमारी की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रोडवेज बस अड्डे पर बिकने वाले ब्रेड पकौडा,कुल्फी आदि की दुकान पर पहुंचें जहां पर ब्रेड एक्सपायर व गंदगी भी भयंकर देखने को मिली जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जमकर फटकार लगाई। उसके बाद टीम रोडवेज पर ही पंजाबी ढाबे पर जा पहुंची जहां जांच करने बाद पंजाबी ढाबे पर भारी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स पाई गई तथा ढाबे के कीचन का भी निरीक्षण किया गया।


वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इनके खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की है। लेकिन सवाल यह उठता है कि रोडवेज बस स्टैंड पर पंजाबी ढाबे पर ग्राहको की जिंदगी से कैसे खिलवाड किया जा रहा है जबकि इस ढाबे पर सबसे ज्यादा आमजन और यात्री पहुंचते हैं और सबसे ज्यादा भीड देखने को मिलती है। वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से आसपास हड़कंप मचा रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि आज खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर रोडवेज बस अड्डे की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया है

जिसमें काफी अनियमितता पाई गई है साथ ही साथ दुकानदारों के नोटिस भी काटे गए हैं और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


