
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

छुट्टी से लौटे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई कर्मियों की लापरवाही पर चाबुक चलाते हुए कूड़ा उठाने वाली गाडी के चालक राजीव शर्मा और उनके हेल्पर की कार्य के प्रति अनियमत्ता के चलते उन्हें कार्य मुक्त कर दिया.नगर निगम हल्द्वानी के मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने रविवार सुबह गैस गोदाम रोड पर डोर – टू- डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन चालकों और हेल्परों का सत्यापन किया।


नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने रविवार को डोर टू डोर कूड़ा वाहन चालकों व हेल्परों का सत्यापन किया। जिसमें कूड़ा वाहन चालक गौरव विकास और उनकें हेल्परों का कार्य सही पाया गया।जबकि राजीव शर्मा और इनके हेल्पर का कार्य सही नहीं पाए जाने के चलते दोनों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर वाहन मौके से ही कब्जे में लिया

गया आरक्षित वाहन चालक और हेल्परों को वाहन पर तैनात कर गैस गोदाम रोड व अन्य स्थानों पर कूड़ा उठाने के लिए रवाना कर दिया गया है


