लाखों के जेवर व दो बच्चों संग लोहाघाट से फरार हुई महिला को पुलिस ने प्रेमी संग मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

लाखों के जेवर व दो बच्चों संग लोहाघाट से फरार हुई महिला को पुलिस ने प्रेमी संग मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते लाखों के जेवर व अपने दो बच्चों संग लोहाघाट के प्रेम नगर क्षेत्र से फरार हुई महिला को पुलिस ने उसके प्रेमी के संग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस कानूनी कार्रवाई के बाद महिला व उसके प्रेमी को लोहाघाट लाने की तैयारी कर रही है

संभावना है देर रात या कल तक पुलिस महिला को लोहाघाट ले आएगी महिला के परिजनों के मुताबिक महिला घर से 52 तोला सोना नकदी व अपने दो बच्चों संग फरार हुई थी वही महिला व बच्चों के सकुशल बरामद होने पर लोहाघाट पुलिस ने राहत की सांस ली क्योंकि महिला उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस पर जनता का भारी दबाव था जानकारी के मुताबिक महिला का प्रेमी उसको लेने के लिए टनकपुर तक आया था

प्रेमी मध्य प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है बाकी राज महिला व उसके प्रेमी के लोहाघाट पहुंचने के बाद पुलिस की पूछताछ में पता चलेंगे