
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

लक्सर के अकबरपुर उद गांव निवासी 18 वर्षीय प्रवीण का शव गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पेड़ से लटका हुआ मिला
सोमवार सुबह कर्मचारी स्कूल खोलने पहुंचे, तो घटना का पता चला। पुलिस ने युवक की मौत को आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि अकबरपुर उद की एक युवती चार-पांच दिन पहले घर से लापता हो गई थी। माना जा रहा था कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते गांव के एक युवक संग गई है।


पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजन खुद भी उसे तलाश रहे थे। युवती की गुमशुदगी में गांव के ही जयचंद के बेटे प्रवीण 18 साल का हाथ होने का संदेह किया जा रहा था। सोमवार सुबह गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कर्मचारी स्कूल खोलने पहुंचे, तो स्कूल परिसर में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ दिखा। जानकारी मिलने पर गांव के काफी लोग वहां इकट्ठा हो गए। पता चला कि शव प्रवीण का है। गांव के प्रधान अर्जुन सैनी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

इस मामले को पुलिस फिलहाल आत्महत्या मानकर जांच पड़ताल कर रही है लक्सर सीओ मनोज ठाकुर का कहना है कि प्रवीण फांसी पर झूलता मिला हे प्रथाम तृष्ट्या आत्महत्या मांना जा रहा है लेकीन शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मृत्यु का कारण पुष्ट होगा रिपोर्ट मिलने पर पुलिस उसके मुताबिक कार्यवाही करेगी।


