नगर निगम के खिलाफ बेमियादी अनशन,फर्जी तरीके से हुए 45 टेंडर निरस्त करने की मांग

नगर निगम के खिलाफ बेमियादी अनशन,फर्जी तरीके से हुए 45 टेंडर निरस्त करने की मांग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – रूद्रपुर

नगर निगम में अनियमितताओं एवं टेंडर प्रक्रिया में मनमानी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने 20 मार्च से अनिश्चित कालीन अनशन का ऐलान किया है। इसको लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को सीडीओ एवं मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा G20 मीटिंग में होने के कारण ज्ञापन फोन पर दिया गया बात भी हुई सोमवार को मिलने का समय दिया है कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं पार्षद मोहन खेड़ा के नेतृत्व में सीडीओ को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने आरोप लगाया

कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को पूल के जरिये टेन्डर वितरण कर अपने चहेते ठेकेदारो और भाजपा समर्थित ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा है। जिन कालोनियों में कालोनाइजरों द्वारा कालोनियों में सड़के नालियाँ आदि का निर्माण कराई जानी चाहिए वहां मेयर अपना निजी हित लाभ लेने के उद्देश्य से नगर निगम का लाखों रुपया निर्माण कार्यों पर खर्च करवा रहे हैं।मेयर अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान करा रहे हैं जबकि कांग्रेस समर्थित ठेकेदारों के लिए धन ना होने का बहाना कर उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा 45 टेण्डरों को पूल के जरिये अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया है

जो कि शर्तों के विपरीत एवं घोर आपत्ति जनक है। श्री शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत कई कालोनियों में जो विकास कार्य किये जा रहे हैं उन कालोनियों में समितियों बनाकर विकास शुल्क कालौनीवालों से वसूला जाता है यह विकास कार्य किन मदों में खर्च होता है उसका कुछ पता नहीं।