ब्रेकिंग -भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा के इस नेता की प्रधानी के अधिकार भी हुए सीज

ब्रेकिंग -भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा के इस नेता की प्रधानी के अधिकार भी हुए सीज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल को एक ओर झटका लगा है। गांव में नहीं मिलने के चलते प्रधान के अधिकार को सीज कर दिया गया है।

साथ ही उप प्रधान को अब अधिकार दे दिए है। अब वहीं गांव की बागडोर संभालेंगे।परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। इसी बीच पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था