लोहाघाट पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करवाएं ₹50 हजार

लोहाघाट पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करवाएं ₹50 हजार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

विजुअल: लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के चोमैल निवासी दलीप सिंह के द्वारा 19 जनवरी को लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अपने गूगल पे अकाउंट से ट्रांजैक्शन के दौरान ₹50हजार गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में चलें गए जिस कारण उसे ₹50000 का नुकसान हो गया दलीप सिंह की तहरीर का संज्ञान लेते हुए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए

एसबीआई लोहाघाट से संपर्क किया तथा अकाउंट होल्डर का पता किया जोकि एसबीआई महाराष्ट्र का निकला लोहाघाट पुलिस ने तुरंत एसबीआई महाराष्ट्र की शाखा व खाताधारक से संपर्क कर उक्त खाते को होल्ड करवाया गया पुलिस की इस कार्यवाही के बाद महाराष्ट्र के इस खाताधारक ने 10 मार्च को दलिप सिंह के खाते में ₹50000 की धनराशि वापस कर दी अपनी धनराशि वापस पाकर दलिप की खुशी का ठिकाना ना रहा

दलित ने एसओ मनीष खत्री व लोहाघाट पुलिस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने लोगों से ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी बरतने की अपील करी