मेला कैंप कार्यालय का शुभारंभ

मेला कैंप कार्यालय का शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

चंपावत जनपद में टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले माता पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ हो चुका है टनकपुर के सुप्रसिद्ध शारदा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं ऐसे में माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टनकपुर नगर पालिका प्रशासन ने टनकपुर शारदा घाट पर आज नगर पालिका परिषद की और से मां पूर्णागिरि कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया

टनकपुर नगर पालिका के अध्यक्ष एडवोकेट विपिन वर्मा ने पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया मीडिया को जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यालय का उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा व सहायता प्रदान करना है यह कार्यालय खोया पाया केंद्र के तौर पर भी कार्य करेगा साथ ही साथ मेले में आने वाले श्रद्धालु तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का कार्य करेगा

कार्यालय में नगर पालिका के द्वारा तैनात कर्मचारी यहां आने वाले लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे एवं उनकी समस्याओं का निदान करेंगे