
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

जहां एक तरफ होली के अवसर पर देशभर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों ने कल या परसों में विकासखंड थराली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काखड़ा के स्टाफ रुम का ताला तोड़ कमरे में सारा सामान तोड़-फोड़ रखा हैं।


राजकीय जूनियर हाईस्कूल काखड़ा में भी प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़ रखा था और प्रधानाध्यापक कक्ष में रखे आवश्यक विद्यालय के दस्तावेज भी फाड़ रखे हैं साथ ही विद्यालय के प्रयोगशाला कक्ष में भी तोड़फोड़ की गई हैं। और राजकीय जूनियर हाईस्कूल काखड़ा के किचन में भी तोड़फोड़ व बर्तन बाहर फेंक रखे हैं।आज सुबह जब राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काखड़ा और राजकीय जूनियर हाईस्कूल काखड़ा में विद्यालय के कर्मचारी और अध्यापक पहुँचे तो यह सब देख कर वे सभी अचम्भित रह गये।

दोनों विद्यालय के अभिभावक संघ के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य तथा प्रधानाध्यापक ने जल्द से जल्द इन उपद्रवी तत्वों को पकड़कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की हैं जिससे भविष्य में इस प्रकार के अपराधियों को शासन-प्रशासन का भय बना रहे और इस प्रकार की घटना न हो


