मुख्यमंत्री ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ हो गया है स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत पूजा पाठ कर सांसद अजय टम्टा के साथ पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ किया,

स्थानीय मेहमान कलाकारों द्वारा स्थानीय छोलिया नृत्य के माध्यम से पूर्णागिरि माता के जयघोष के साथ मेले का शुभारंभ किया गया, ज्ञात हो कि माता पूर्णागिरि धाम को माता सती का नाभि स्थल शक्ति पीठ माना जाता है धाम में लगने वाले मेले में हर वर्ष लाखों की संख्या में भारतीय एवं नेपाली मूल के श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं

कोरोना काल के बाद बीते वर्ष 2022 मे हुए मेले में 35 लाख से ज्यादा भक्तों ने माता पूर्णागिरी के दर्शन किए थे जिसको देखते हुए इस बार प्रशासन ने मेला संचालन हेतु व्यवस्थाओं को और भी ज्यादा दुरुस्त किया है