
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में पहली बार बरसाना की होली की तर्ज पर फूलों की होली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस दौरान गुलाल अबीर एवं फूलों की होली के साथ सैकड़ों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों के साथ सुंदर नृत्य किया। किच्छा में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अंजू जायसवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल के नेतृत्व में फूलों की होली एवं शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


शोभायात्रा में बड़े ट्रक को सुंदर तरीके से सजाया गया था और राधा कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने होली गीतों एवं राधा कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान पूरा वातावरण होली के रंगों एवं भजनों के रस में डूबा नजर आया। क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुए इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों एवं मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुरानी गल्ला मंडी से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा नगर के एमपी चौक, मुख्य बाजार, दीनदयाल चौक, बरेली रोड होती हुई आवास विकास में समाप्त हुई। आवास विकास में कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती अंजू जायसवाल के निवास पर एक दूसरे को गुलाल तिलक लगाकर होली पर्व की बधाई दी गई।

इस मौके पर भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल ने प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजक धर्मराज जायसवाल ने बताया कि बरसाना की होली की तर्ज पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है और उनका प्रयास रहेगा कि हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाए


