

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के फूलचौड़ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया जानकारी के अनुसार पंचशील कॉलानी निवासी वंदना 25 साल का विवाह 10 माह पहले हुआ था।


रविवार नवविवाहिता की सास होली खेलने चली गई थी जबकि वह घर के अन्य सदस्यों के साथ कामकाज में लगी हुई थी। कुछ देर बाद घर की दूसरी मंजिल में बेसुध अवस्था में मिलीआनन-फानन में परिजन उसे एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। नवविवाहिता के ससुराल और मायके वाले मोर्चरी पहुंचे हुए थे। तभी दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे।पुलिस के आने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया



