
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

सितारगंज के ग्राम पंडरी के कच्चे घरों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दर्जनभर घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।अचानक भंयकर आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुँची ओर आग पर काबू पाया लेकिन उससे पहले इतनी मोहलत भी न मिल सकी के समय पर कोई मदद आ सके


जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था । फलस्वरूप भीषण आग के दायरे में कई घर खाक हो गए।आग में जहां पीड़ित परिवारों के मवेशी झुलस गए तो वहीं एक 5वर्षीय मासूम बालक तेज आग की लपटों से झुलस कर मृत्यु हो गई। ग्राम में लगी आग की सूचना मिलते ही तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी व सितारगंज पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना का जायज़ा लिया

परन्तु आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नही आया है। प्रशासन द्वारा फिलहाल पीड़ित परिवारों के रहने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल में कराई गई है


