
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

रंगारंग कार्यक्रम में सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुये सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत त्योहारों का देश है। यहां कहीं न कहीं प्रतिदिन कोई न कोई त्योहार अवश्य होते हैं, जिनमें से होली तथा दीपावली का अपना अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जिसमें सभी अपना भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं,


जिससे समाज में सौहार्द्र तथा आपसी प्रेम की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने इस मौके पर भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उपस्थित मीडिया बन्धुओं सहित सभी को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि होली के इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द्र बनाते हुये हर्षोल्लास के वातावरण में मनायें।कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मा0 सांसद, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदि का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

समारोह में विभिन्न मनमोहक रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों के उत्साहवर्द्धन हेतु उन्हें प्रतीक चिह्न भी प्रदान किये गये


