
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान –कलियर

आपको बता दें कि थाना पिरान कलियर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के जखीरे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि रविवार को पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेंकिग कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की एक संदिग्ध कार के साथ तीन लोग दोनो गंगनहरो की बीच में खड़े है।


मुखबिर की सूचना पर एसआई नवीन नेगी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। कार सवार पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे पुलिस ने घेराबंदी कर कार समेत तीनो को पकड़ लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से 60 हजार Alprazolam tablets ओर 2 हजार Pentazocine Lactate injection बरामद किए। पुलिस द्वारा औषधी निरीक्षक मानवेन्द्र राणा से फोन पर पकड़ी गई दवाइयों के विषय मे जानकारी की जिस पर उन्होंने बताया की सभी दवाइया नारकोटिक्स में आती है और प्रतिबंधित हैं। पकडे गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम सतीश निवासी चिमऊ थाना चारथावल मुजफ्फरनगर ,आकाश और अमित निवासी इंद्रा कालोनी थाना सदर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया है।

उन्होंने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से कलियर में बेचने के लिए आये थे।थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है


